{"_id":"64b3bf2259459f0efc0f9063","slug":"by-luring-toffees-and-biscuits-a-young-man-misbehaved-with-a-five-year-old-boy-condition-critical-in-hospita-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : टॉफी और बिस्कुट का लालच देकर युवक ने पांच वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म, अस्पताल में हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : टॉफी और बिस्कुट का लालच देकर युवक ने पांच वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म, अस्पताल में हालत नाजुक
Sun, 16 Jul 2023 03:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 03:49 PM IST
सार
मासूम आदर्श उपाध्याय (5) पुत्र संजय उपाध्याय अपने घर के पास खेल रहा था। दोपहर करीब एक बजे गांव का ही युवक सोनू पुत्र राम प्रकाश तिवारी मासूम को टॉफी एवं बिस्किट खिलाने के बहाने उसे गांव के जूनियर हाईस्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया।
विज्ञापन
बच्चे से कुकर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोखराज के एक गांव में रविवार को एक युवक ने मासूम के साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया। शिकायत होने पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मासूम आदर्श उपाध्याय (5) पुत्र संजय उपाध्याय अपने घर के पास खेल रहा था। दोपहर करीब एक बजे गांव का ही युवक सोनू पुत्र राम प्रकाश तिवारी मासूम को टॉफी एवं बिस्किट खिलाने के बहाने उसे गांव के जूनियर हाईस्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया, जिससे बच्चे के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा।
विज्ञापन
रोते बिलखते सासूम अपने घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। जिस पर परिवार के लोगों ने 112 नंबर को फोन किया। मौके पर पहुंची 112 और शहजादपुर चौकी प्रभारी प्रमेश यादव ने परिजनों ने बात कर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए दोषी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन