{"_id":"63f79c6fb9d12dd4430792d4","slug":"by-giving-greed-the-youth-committed-misdeeds-with-the-child-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : लालच देकर युवकों ने बालक से किया कुकर्म, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : लालच देकर युवकों ने बालक से किया कुकर्म, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
Thu, 23 Feb 2023 10:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:33 PM IST
सार
कोतवाली इलाके के एक पांच वर्षीय बालक के साथ गांव के दो युवकों ने 20 रुपये का लालच देकर कुकर्म किया। बालक के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बालक रोता हुआ घर पहुंचा तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली इलाके के एक पांच वर्षीय बालक के साथ गांव के दो युवकों ने 20 रुपये का लालच देकर कुकर्म किया। बालक के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बालक रोता हुआ घर पहुंचा तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मामले में बालक की मां ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसका पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद बेटा अचानक गायब हो गया। दोपहर में रोता-बिलखता बच्चा घर पहुुंचा। पूछने पर वह कुछ बता नहीं पा रहा था। काफी पूछने के बाद बेटे ने आपबीती बताई। इस पर बालक की मां ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर में महिला ने बताया कि गांव का एक 19 व 22 वर्षीय युवक ने बच्चे को 20 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया गया। इस बारे में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य का कहना है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन