{"_id":"676b3df551df772ea402a825","slug":"businessman-was-sitting-at-the-shop-counting-money-bike-rider-snatched-away-40-thousand-rupees-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120125-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दुकान पर बैठ रुपये गिन रहा था व्यापारी, बाइक सवार झपट्टामार ले उड़े 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दुकान पर बैठ रुपये गिन रहा था व्यापारी, बाइक सवार झपट्टामार ले उड़े 40 हजार
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के काजू चौराहे पर सोमवार शाम दुकान पर बैठ रुपये गिन रहे सीमेंट व्यापारी से बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर 40 हजार रुपये लूट ले गए। व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
काजू गांव निवासी योगेश कुमार ने घर के अगले हिस्से में सीमेंट की दुकान खोल रखी है। बताया कि सोमवार शाम एक ग्राहक ने दुकान आकर सीमेंट के 40 हजार रुपये जमा किए थे। इसके दो घंटे बाद बाइक सवार दो अन्य युवक दुकान आए तो वह गल्ले पर बैठकर रुपये गिन रहे थे। तभी एक युवक सीमेंट का रेट पूछने लगा। वह रेट बता ही रहे थे कि युवक ने झपट्टा मारते हुए रुपये छीन लिए और साथी संग फरार हो गया।
शोर मचाने पर जुटे लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इसलिए लुटेरों की तस्दीक नहीं हो पाई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन