{"_id":"61d1adcb2f7bb010d14cf7fd","slug":"businessman-s-body-found-in-suspicious-condition-inside-the-house-kaushambi-news-ald3240228191","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला कारोबारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला कारोबारी का शव
विज्ञापन

तीन महीने पहले पैतृक गांव टेवां में रहने आया था
मंझनपुर। सदर कोतवाली इलाके के टेवां गांव में रविवार सुबह जूता-चप्पल के कारोबारी का शव संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर मिला। सुबह काफी देर तक कारोबारी के बाहर नहीं निकलने पर पट्टीदार घर के अंदर गए तो उन्होंने शव को देखा। जानकारी पुलिस को दी गई।
टेवां गांव निवासी भारत सिंह सरकारी सेवा में थे। उन्होंने कानपुर में खुद का घर बनवा लिया है और वहीं चार बेटों के परिवार के साथ रहते हैं। तीन महीने पहले भारत सिंह का बेटा दिनेश प्रताप सिंह उर्फ पप्पू (55) अपने गांव में आकर रहने लगा। वह यहां खेती कराने के साथ ही मंझनपुर में किराए का कमरा लेकर फुटवियर की दुकान का संचालन करता था। दिनेश के पट्टीदारों के मुताबिक शनिवार रात खाना खाने के बाद वह घर के अंदर सो गया। इसके बाद रविवार सुबह वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला। शक पर मोहल्ले के लोग व पट्टीदार दिनेश के घर पहुंचे तो देखा दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो दिनेश का शव बिस्तर पर पड़ा था। मामले की सूचना कानपुर परिजनों को देने का साथ ही पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो दिनेश की मौत हार्टअटैक से हो सकती है। इंस्पेक्टर का कहना है कि परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।