{"_id":"5dae005f8ebc3e016d632aa4","slug":"bus-collides-with-child-dies-kaushambi-news-ald2581699156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को बस ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को बस ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
बच्ची को बस ने मारी टक्कर, मौत
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कुंडारी गांव के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कुंडारी गांव के समीप सोमवार सुबह एक बेकाबू बस ने सड़क पार कर रही एक बच्ची को टक्कर मार दी। स्थानीय सीएचसी में उसकी सांसें थम गईं। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
पूरामुफ्ती बाजार निवासी साजन सरोज खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। ढेड़िया के त्योहार पर उसकी पत्नी छह वर्षीय बेटी श्रेयांशी के साथ अपने मायके कुंडारी गई थी। गुरुवार सुबह ननिहाल में सड़क पार करते वक्त कौशाम्बी से प्रयागराज की ओर जा रही बेकाबू बस ने श्रेयांशी को टक्कर मार दी। दुर्घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने श्रेयांशी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। बच्ची की मौत की खबर पाकर पिता समेत अन्य परिजन भी ननिहाल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।