Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bus carrying followers of Buddhism who had come from Cambodia to visit Kaushambi met with an accident

Accident : कंबोडिया से कौशाम्बी दर्शन करने आए बौद्ध धर्म के अनुयाइयों की बस दुर्घटनाग्रस्त, दर्जन भर घायल

Sun, 01 Dec 2024 05:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 05:08 PM IST
सार

कोखराज थाना क्षेत्र में दिल्ली से कौशाम्बी भ्रमण पर आए बौद्ध श्रद्धालुओं की टूरिस्ट गाड़ी नेशनल हाईवे पर चल रहे रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर टूरिस्ट घायल हो गए।

विज्ञापन
Bus carrying followers of Buddhism who had come from Cambodia to visit Kaushambi met with an accident
सड़क हादसे में घायल बौद्ध धर्म के अनुयायी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कोखराज के समीप रविवार दोपहर ओवरटेक करने के चक्कर में बौद्ध भिक्षुओं की टूरिस्ट वैन रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में वैन सवार पांच बौद्ध भिक्षु जख्मी हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी का इलाज कराया और तपोस्थली कौशाम्बी भेज दिया।

विज्ञापन


इन दिनों कंबोडियाई बौद्ध भिक्षुओं का जत्था भारत भ्रमण पर निकला है। ये लोग दिल्ली में ठहरे थे। दो दिन पहले दिल्ली से इनका जत्था तथागत बुद्ध की तपस्थली कौशाम्बी में पूजा-पाठ के लिए ट्रेवलर वैन और बस से निकला।
विज्ञापन


ट्रेवलर में 20 और बस में 75 बौद्धिष्ट सवार थे। ये लोग पहले कानपुर के शंकिसा में रुके। इसके बाद रविवार सुबह कौशाम्बी के लिए निकले। दोपहर करीब ढाई बजे कोखराज कोतवाली के समीप ट्रेवलर आगे चल रहे रोड रोलर से भिड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Bus carrying followers of Buddhism who had come from Cambodia to visit Kaushambi met with an accident
हादसे के बााद क्रेन से बस को अलग किया गया। - फोटो : संवाद।

हादसे में कंबोडिया के बौद्ध भिक्षु चैत सोंग, सन्न ओन, कुनजियोन, टेक चंदिमा, सोम सोमुइन जख्मी हो गए। हादसा होते ही पीछे बस पर सवार बौद्धिष्ट भी गाड़ी रुकवाकर उतर गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश विश्वकर्मा, कोखराज कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज कराने के बाद घायल व अन्य तपोस्थली के लिए रवाना हो गए। सभी बौद्धिष्ट कंबोडिया मंदिर में ठहरे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दिल्ली से कौशाम्बी भ्रमण के लिए आए कंबोडिया के बौद्ध भिक्षुओं की टूरिस्ट वैन कोखराज के पास रोड रोलर से टकरा गई थी। हादसे में दो बौद्ध भिक्षुओं को चोटें आई हैं। घायलों का उपचार कराने के बाद सभी को सकुशल गंतव्य स्थान के लिए भेज दिया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। -अवधेश विश्वकर्मा, सीओ-सिराथू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed