{"_id":"61c86483fc26db418a0ea55b","slug":"bundle-of-notes-are-comming-out-from-the-walls-of-ex-government-related-people-kaushambi-news-ald323517363","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल पहले सत्ता से बाहर हुए लोगों की दीवारों से निकल रहें हैं नोट- योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल पहले सत्ता से बाहर हुए लोगों की दीवारों से निकल रहें हैं नोट- योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच साल पहले जनता ने जिन लोगों को सत्ता से बाहर कर दिया था, आज उनकी दीवारों से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। वर्ष 2017 से पहले भ्रष्टाचार का यह पैसा नेताओं की जेब में जाया करता था। आज इनकम टैक्स के जरिए यही पैसा विकास कार्यों में खर्च किया जा रहा है। रविवार दोपहर जनविश्वास यात्रा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले में 87 करोड़ की लागत से बनी 99 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम ने कांग्रेस छोड़ किसी दल का नाम लिए बगैर विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि पहले सड़कों का पैसा नेताओं की जेब में जाया करता था। आज आपके जनपद के ही लाल (डिप्टी सीएम केशव प्रसाद) जिनके पास लोक निर्माण विभाग है, उनके नेतृत्व में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। पहले रामभक्तों पर गोली चलाई जाती थी, आज आयोध्या में भव्य राममंदिर बनाया गया। कांवड़ यात्रा करने वालों पर पत्थर की जगह हमारी सरकार में पुष्प वर्षा की जा रही है। भाजपा ने पहले ही कहा था कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे, वही करके दिखाया गया।
माफिया की हवेलियों पर बुलडोजर चलवाकर वहां पर गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। प्रयागराज से इसकी शुरुआत होने जा रही है और आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ऐसे ही गरीबों को आवास दिलाए जाएंगे। जनता से संवाद स्थापित कर सीएम ने सवाल किया कि कांग्रेस, बुआ व बबुआ की सरकार में राममंदिर का निर्माण हुआ क्या। जनता के नहीं कहने पर सीएम ने कहा, राम मंदिर का निर्माण वही कराएगा जो रामभक्त होगा। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक लालबहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।