फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bullion trader injured in road accident dies

Kaushambi News: सड़क हादसे में घायल सराफा कारोबारी की मौत

Wed, 01 Oct 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 01 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader injured in road accident dies
वेद प्रकाश सोनी। फाइल फोटो
संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल भरवारी के सराफा कारोबारी वेद प्रकाश सोनी (45) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम सैंता पावर हाउस के पास दो बाइकों की भिड़ंत में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मूरतगंज चौकी पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार शाम लगभग सात बजे हुई थी। सूचना मिलने पर मूरतगंज चौकी प्रभारी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल वेद प्रकाश सोनी को एंबुलेंस से मूरतगंज पीएचसी भेजा गया। मूरतगंज पीएचसी में हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया।
विज्ञापन

परिजन उन्हें निजी वाहन से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले गए जहां उनका इलाज चल रहा था। वेद प्रकाश सोनी मूरतगंज कस्बे में सराफा की दुकान चलाते थे। घटना के दिन वह शाम लगभग 6:30 बजे अपनी दुकान बंद कर भरवारी स्थित घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंता पावर हाउस के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई थी। चार दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार भोर में वेद प्रकाश सोनी ने दम तोड़ दिया। कारोबारी की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। उनकी पत्नी, बेटे और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने पर रिश्तेदार और कई व्यापारी भी परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed