फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bullies beat up five members of a family in Karari

रंजिश में दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को पीटा

Wed, 22 Jul 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up five members of a family in Karari
रंजिश में दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को पीटा
विज्ञापन

करारी कस्बे के चमनगंज में सोमवार रात हुई घटना, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कस्बे के चमनगंज में सोमवार रात रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मोहल्ले के अन्य लोगों से भी अभद्रता की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केेस दर्ज कर लिया है।
सुमित्रा देवी पत्नी हीरालाल ने बताया कि सोमवार रात गर्मी के कारण उसका देवर राजू डेहरी पर बैठा था। तभी पड़ोसी आफाक रंजिश के चलते अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर आफाक ने फोनू, हसीन व इम्तियाज के साथ मिलकर लाठी-डंडे से राजू की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंची सुमित्रा देवी, मां देवकली, भाई अजय तथा भतीजी रंजना को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित सुमित्रा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

---------
बागवान की झोपड़ी में लगा दी आग
करारी। इलाके के पारा हसनपुर गांव निवासी इश्तियाक अहमद बागवानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने चक हिंगुई गांव में आम की बाग ले रखी है। इसी बाग में झोपड़ी बनाकर फल, पेड़ की रखवाली करता है। सोमवार रात अराजकतत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दी। इसकी जानकारी बागवान को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed