{"_id":"658f223257ae8bb41b08e306","slug":"bullets-exchanged-between-villagers-and-miscreants-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-6850-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ग्रामीणों और बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ग्रामीणों और बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां
Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों और बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां
-- -चोरी की घटना रोकने के लिए गांव में लगाया जा रहा था पहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। कोतवाली के नागचौरी का पूरा गांव में बदमाशों और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड हवाई फायरिंग किए जाने से गांव में दहशत है।
नागचौरी का पूरा निवासी रमाकांत पांडेय मिर्जापुर में अभिसूचना विभाग में इंस्पेक्टर हैं। गांव में उनके भाई ऋषिकांत परिवार के साथ रहते हैं। एक सप्ताह पहले बदमाशों ने ऋषिकांत के घर का ताला तोड़ डाला। आहट पर ऋषिकांत की भतीजी जग गई। शोरगुल होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। ऋषिकांत के मुताबिक पुलिस ने गांव में टोली बनाकर पहरा देने की नसीहत दी थी। यह भी कहा गया था कि बीट सिपाही भी साथ रहेंगे। इसे लेकर गांव में पहरा लगवाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को गांव में पहरा लगाया जा रहा था। इस दौरान बदमाश आ गए। ग्रामीणों की भीड़ देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू दी। जवाब में ग्रामीणों की तरफ से भी कई राउंड फायर किया गया। इस पर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। बदमाशों की लगातार धमाचौकड़ी के कारण ग्रामीणों में दहशत है।
-- --
इनका कहना है
गांव में फायरिंग व दो बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। इसे लेकर मैं खुद फोर्स के साथ गांव गया था। मौके की जांच के बाद फायरिंग की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
धीरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष