{"_id":"67462fb39282d8851b0eb0f8","slug":"bullet-fired-in-dispute-over-possession-of-alluvial-land-six-injured-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-119073-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कछार की भूमि पर कब्जे के विवाद में चली गोली, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कछार की भूमि पर कब्जे के विवाद में चली गोली, छह जख्मी
Wed, 27 Nov 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
गनसरी गांव के कछार में मारपीट के घटना की जांच करती पुलिस। संवाद
संदीपनघाट कोतवाली के गंसरी गांव में मंगलवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। यहां गंगा के कछार में भूमि पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे व फायरिंग में दोनों पक्ष के छह लोग जख्मी हो गए। सिर में गोली लगने से जख्मी एक युवक को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे के अलावा दो बुलेट बाइक व अन्य सामान बरामद किए हैं। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गंसरी निवासी गुलफाम और धर्मवीर सरोज के बीच काफी दिनों से गंगा के कछार की 50 बीघा भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्ष इसे लेकर आमने-सामने आ चुके हैं। गुलफाम का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह कछार में तरबूज की बुवाई करा रहा था। इसी दौरान धर्मवीर सरोज लाठी-डंडे लेकर अपने दर्जनों साथियों के साथ आया और हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली उसके सिर पर लगी। बीचबचाव करने पर उसके भाई इरफान व परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया। गुलफाम के साथ उसका भाई इरफान व तीन अन्य लोग जख्मी हो गए।
वहीं, धर्मवीर सरोज का आरोप है कि पांच साल से लगातार वह इस जमीन पर तरबूज की खेती कर रहा है। इसके बाद भी गुलफाम भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। कई बार उसने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत भी की। मंगलवार को वह विरोध करने पहुंचा तो गुलफाम के साथियों ने उस पर हमला कर दिया।
लाठी-डंडे, हॉकी से उसे व उसके भाई राजवीर को जमकर पीटा गया। धर्मवीर का आरोप है कि तमंचे से उसे गोली भी मारी गई है। सूचना के बाद आई पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
-- -- -- -- -
कछार की भूमि पर तरबूज बोने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। एक युवक के कान के पास गोली लगी है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर मामले में कार्रवाई कर रही है।
राजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक