फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bulldozer run on illegally occupied land of two including chairman representative

चेयरमैन प्रतिनिधि समेत दो के अवैध कब्जे वाली भूमि पर चला बुलडोजर

Sat, 21 May 2022 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegally occupied land of two including chairman representative
करारी कस्बे में चेयरमैन के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाता जेसीबी - फोटो : KAUSHAMBI
कस्बे में चेयरमैन व एक अन्य व्यक्ति द्वारा किए गए सरकारी जमीन पर कब्जे को जेसीबी लगाकर खाली कराया गया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सबसे पहले राजस्वकर्मियों ने भूमि की पैमाइश की। उसके बाद बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। साथ ही खाली कराई गई जमीन को बंधक कर पुन: कब्जा करने वालों पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कस्बे के किंग नगर मोहल्ला स्थित पानी टंकी के पीछे नौ बिस्वा बंजर भूमि है। जिसपर चेयरमैन प्रतिनिधि रामहित सरोज व मकसूद ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। मामले की जानकारी डीएम को दी गई। डीएम ने राजस्वकर्मियों को पैमाइश कर सरकारी जमीन को खाली कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को राजस्व कर्मचारियों की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर नापजोख शुरू की। इसके बाद नौ बिस्वा बंजर भूमि पर अवैध तरीके से बनाई गई चहारदीवारी को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन ने इसके बाद भूमि को अपने कब्जे में लेकर चिह्नित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ईओ अंजनी मिश्रा, कानूनगो केडी त्रिपाठी, हल्का लेखपाल अजय पटेल, लेखपाल अजीत सिंह व स्थानीय पुलिस मौजूद रही। इसी प्रकार दानपुर गांव स्थित गाटा संख्या 554 रकबा 0,011 हेक्टेयर तालाब की भूमि पर जगतपाल ने अवैध कब्जा किया था। राजस्व कर्मियों ने तालाब की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed