फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bugle sounded for the Allahabad-Jhansi Graduates' constituency election

प्रयागराज : इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना, 23 अक्तूबर को मतदान

Wed, 23 Sep 2026 07:55 PM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:55 PM IST
सार

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 23 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। कार्यक्रम जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
Bugle sounded for the Allahabad-Jhansi Graduates' constituency election
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन कराया जाएगा। इसके लिए 29 सितंबर, 2026 को अधिसूचना जारी होगी और 23 अक्तूबर, 2026 को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के साथ ही इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

विज्ञापन

निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए 23 सितंबर को शाम चार बजे जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों तथा इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समस्त अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन क्षेत्र के लिए सेक्टर और जोन आदि की सूची तैयार करने, मतदान केंद्रों के प्रस्ताव के अनुसार रूट चार्ट तैयार करने समेत अन्य संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं। साथ ही स्पष्ट किया गया कि 23 सितंबर के बाद इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में विलोपन एवं संशोधन संबंधी कोई भी प्रपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक फोटो पहचान पत्र तथा मतदाता सूची में महिला-पुरुष अनुपात की स्थिति की समीक्षा की गई। जिन विधानसभा क्षेत्रों में महिला-पुरुष अनुपात संतोषजनक नहीं पाया गया, वहां के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जाए। विशेष रूप से महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिया गया। इसके अलावा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सेक्टर, जोन और कम्युनिकेशन प्लान आदि की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed