फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Buffalo burnt alive in cattle shed fire, loss of lakhs including tractor

Kaushambi News: पशुबाड़े में लगी आग से जिंदा जली भैंस, ट्रैक्टर समेत लाखों का नुकसान

Tue, 17 Feb 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 17 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Buffalo burnt alive in cattle shed fire, loss of lakhs including tractor
पश्चिम शरीरा के सेंगरहा गांव में अवध नारायण के पशुबाड़े में आग लगने की घटना के बाद लोगों की जुट - फोटो : जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप। स्रोत विभाग
सदर तहसील के सेगरहा गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पशुबाड़े में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरा पशुबाड़ा आग की लपटों से घिर गया। घटना में पशुबाड़े में बंधी एक भैंस जलकर मर गई, जबकि दूसरा पशु गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शोर मचाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। पीड़ित अवध नारायण पांडेय ने बताया कि आग की चपेट में आकर उनका ट्रैक्टर भी जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया। बाद में मंझनपुर और पश्चिमशरीरा से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed