फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Budget of 63.30 lakh released... Activities of 211 self-help groups to expand.

Kaushambi News: 63.30 लाख रुपये का बजट जारी... 211 स्वयं सहायता समूहों की बढ़ेगी गतिविधियां

Sat, 13 Jun 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Budget of 63.30 lakh released... Activities of 211 self-help groups to expand.
छह महीने पहले गठित 211 स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 63.30 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इसमें घरेलू कार्यों और छोटे व्यवसायों को बढ़ाने के लिए प्रत्येक समूह को 30 हजार रुपये की सहायता राशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


जिला मिशन प्रबंधक दिव्यांशु सिंह ने बताया कि जिन समूहों का गठन छह माह पहले किया गया था, उन्हें अब बजट उपलब्ध करा दिया गया है। यह राशि समूहों की गतिविधियों को गति देने के साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। समूह के सदस्य इस निधि के आधार पर बैंक से ऋण प्राप्त कर घरेलू उद्योग, पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान और अन्य छोटे व्यवसाय शुरू या विस्तारित कर सकेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में कुल करीब 9,500 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। पूर्व में गठित समूहों को यह सहायता राशि पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है। अब नए बने 211 समूहों को भी इस योजना का लाभ मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed