फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BSP got less than double the votes in 553 booths, account not opened in 12

Kaushambi News: बसपा को 553 बूथों पर दहाई से भी कम मिले वोट, 12 पर नहीं खुला खाता

Tue, 11 Jun 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 11 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
BSP got less than double the votes in 553 booths, account not opened in 12
दलित बहुल कौशाम्बी (सुरक्षित) संसदीय सीट पर बहुजन समाज पार्टी का लोकसभा चुनाव में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। संसदीय क्षेत्र के एक चौथाई से ज्यादा बूथ ऐसे रहे जहां पार्टी प्रत्याशी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। वहीं 29 बूथों पर मात्र एक-एक वोट से ही संतोष करना पड़ा। जबकि, 12 बूथों पर पार्टी की बोहनी तक नहीं हुई, यानि बसपा का खाता ही नहीं खुला।
विज्ञापन

ढाई दशक तक बसपा का अभेद्य दुर्ग रहे कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल के अलावा प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा और बाबागंज विधानसभाएं शामिल हैं। यहां से इस बार भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर पर लगातार तीसरी बार मैदान में उतारा था। जबकि, सपा ने सदर विधायक इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को व बसपा ने सेवानिवृत्त डीएसपी शुभनारायण को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन

इस चुनाव में संसदीय क्षेत्र की जनता ने देश के सबसे युवा उम्मीदवार पुष्पेंद्र पर भरोसा किया। पुष्पेंद्र ने 5,09,787 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी को 1,03,944 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं, तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी मात्र 55,858 मत हासिल हुए और वह अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। पार्टी के इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद किसी को भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के बाद आए नतीजों की समीक्षा में लोकसभा क्षेत्र के 1996 बूथों में से 553 बूथ ऐसे रहे जहां पार्टी प्रत्याशी को दस-दस वोट भी नहीं मिल सके। 12 बूथों पर बसपा का खाता ही नहीं खुला। वहीं, 29 बूथ ऐसे निकले, जहां पार्टी को सिर्फ एक-एक वोट ही मिला। पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन कुंडा विधानसभा में रहा। यहां के 143 बूथों पर पार्टी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। दूसरी तरफ, सत्ताधारी दल भाजपा को भी मंझनपुर विधानसभा के बूथ नंबर 130 व 131 में सिर्फ नौ-नौ वोट ही मिले।
--------
विधानसभावार बसपा के प्रदर्शन पर एक नजर
-------------------------------------------------
विधानसभा क्षेत्र मिले मत कुल बूथ दस वोट से कम वाले बूथ की सं.
कुंडा 7,310 373 143
बाबागंज 8,386 346 97
सिराथू 12,285 418 114
मंझनपुर 15,858 454 97
चायल 11,958 405 102
-------------------------------------------------------------------------
इन बूथों पर नहीं खुला खाता--
-----------------
कुंडा : बूथ संख्या 100,101,138,157,160 और 246
बाबागंज : बूथ संख्या 84 और 141
चायल : बूथ संख्या 07,163,306
मंझनपुर : बूथ संख्या11
----------
इन बूथों पर मिले सिर्फ एक-एक वोट
-----------
कुंडा : बूथ संख्या 26,38,114,116,145,175 और 198
बाबागंज : बूथ संख्या 58, 90, 153,176 और 324
चायल : बूथ संख्या 14, 98, 307, 367 और 378
सिराथू : 18, 68, 130, 139, 148, 173, 184, 286 और 389
मंझनपुर : बूथ संख्या 25,28 और 245
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed