फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BSA Dr. Kamlendra Kumar Kushwaha honored with the NIEPA Award.

Kaushambi News: बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा को नीपा पुरस्कार से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
BSA Dr. Kamlendra Kumar Kushwaha honored with the NIEPA Award.
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा को राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित करते अति​थिगण। स्रोत:
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना व प्रशासन संस्थान (नीपा) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा प्रशासन में नवाचार, प्रभावी अनुश्रवण, गुणवत्तापरक सुधार और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह में तीन सितंबर को प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. जेएस राजपूत, पूर्व निदेशक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए करीब 84 अधिकारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिए गए।
डॉ. कुशवाहा ने सम्मान का श्रेय कौशाम्बी के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शैक्षणिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग की पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और प्रतिबद्धता का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed