फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brother-in-law shot dead due to enmity with brother-in-law

Kaushambi News: साले की रंजिश में बहनोई की गोली मारकर हत्या

Sat, 26 Jul 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 26 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot dead due to enmity with brother-in-law
पिपरी कोतवाली के मकदूमपुर स्थित देशी शराब की दुकान के समीप शुक्रवार शाम साले की रंजिश में एक युवक ने बहनोई को गोली मार दी। उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट कोतवाली के गांजा निवासी 36 वर्षीय राजू सिंह पटेल खेती करता था। उसके साले सौरभ की गांव के ही रूपेश से पुरानी रंजिश चली आ रही है। चार माह पहले रूपेश के जीजा के साथ सौरभ का विवाद हुआ था। जिसका केस एयरपोर्ट थाना में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम राजू सिंह मकदूमपुर स्थित देशी शराब की दुकान गया था। शराब लेकर वह जैसे ही चंद कदम आगे बढ़ा था, तभी रूपेश वहां पहुंचा और सौरभ की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रूपेश ने राजू पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सीने में लगी और राजू गिरकर तड़पने लगा। वारदात को अंजाम देकर रूपेश अपने साथी के साथ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ राजू को लेकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। जानकारी होते ही एसपी राजेश कुमार, एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ अभिषेक सिंह कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। घेराबंदी कर कातिलों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं लोगों के बीच यही चर्चा रही कि सौरभ के होने की जानकारी होने पर रूपेश वहां आया था। उसके न मिलने पर राजू से विवाद के बाद गोली मार दी गई।

मृतक के साले से विपक्षी रूपेश से पुराना विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर एयरपोर्ट कोतवाली में पहले से केस भी दर्ज है। जांच में इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की बात प्रकाश में आ रही है। घटना को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे। इसके लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सिद्धार्थ सिंह, थानाध्यक्ष पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed