फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Brother-in-law drowned in Yamuna, fisherman saved third companion

यमुना में डूबे साले-बहनोई, तीसरे साथी को मछुआरे ने बचाया

Sat, 23 Apr 2022 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law drowned in Yamuna, fisherman saved third companion
सरायअकिल व कौशाम्बी कोतवाली की सीमा पर शनिवार सुबह धाना घाट पर यमुना स्नान के लिए गए साले-बहनोई सहित तीन लोग गहरे पानी में डूब गए। युवकों को पानी में डूबता देख नाव से मछली का शिकार रहे मछुआरे ने एक युवक कोबचा लिया। साले-बहनोई का दोपहर बाद तक सुराग नहीं लग सका। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने प्रयागराज की एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ लापता लोगों की खोजबीन में जुटे हैं।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के धाना गांव निवासी राधेश्याम द्विवेदी की पत्नी की शुक्रवार को बरसी थी। इसमें शामिल होने के लिए उनकी बेटी का दामाद संदीप दुबे (32) निवासी मोहम्मदपुर थाना अवानी जनपद फैजाबाद, नाती प्रियांशु मिश्रा (20) निवासी तरना थाना सरायअकिल आए थे। शनिवार सुबह संदीप, प्रियांशु व चित्तापुर निवासी रिश्तेदार निखिल के साथ यमुना स्नान के लिए गए थे।
विज्ञापन

नहाने के दौरान पैर फिसलने की वजह से प्रियांशु नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में संदीप व निखिल भी गहरे पानी में समा गए। इस दौरान नदी में मछली का शिकार कर रहे नूनी निषाद ने उन्हें डूबता देखा तो पानी में छलांग लगा दी। किसी तरह उसने निखिल को बाहर निकाल लिया, लेकिन संदीप व उसके साले प्रियांशु का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूनी की सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर एडीएम जयचंद्र पांडेय, एसडीएम सदर प्रखर उत्तम, सीओ चायल श्यामकांत कौशाम्बी व सरायअकिल कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम भी आ गई। दोपहर बाद तक एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे जीजा-साले को खोज नहीं सकी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिवार व गांव के लोग नदी किनारे रोते-बिलखते पहुंच गए।

स्थानीय मछुआरों के अलावा प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। सभी लोग नदी में डूबे साले-बहनोई की खोजबीन में जुटे हैं। दोपहर तक दोनों का पता नहीं चल सका था। दोनों युवकों की खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रखर उत्तम, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed