फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bribery accountant suspended, departmental inquiry started

Kaushambi News: रिश्वतखोर लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Fri, 18 Oct 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 18 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Bribery accountant suspended, departmental inquiry started
विजिलेंस टीम की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर आकाश सिंह ने रिश्वतखोर लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। टीम ने बुधवार को लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील के मुलायमपुर के मजरा मेड़आ सलेमपुर निवासी काश्तकार उदयभान सिंह ने विजिलेंस प्रयागराज में शिकायत कर बताया कि पट्टा निरस्त होने बाद भी कब्जेदार जमीन खाली नहीं कर रहे हैं। आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल लालमन पाल ने भूमि की नापजोख कर कब्जा दिलाने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार शाम छह बजे विजिलेंस टैप टीम प्रभारी नन्हे राम सरोज के नेतृत्व में इंस्पेक्टर केपी सिंह, महेंद्र वर्मा, राकेश चंदेल टीम के साथ सरायअकिल कोतवाली के कनैली चौराहा पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां योजना के मुताबिक काश्तकार उदयभान ने लेखपाल को बुलाकर जैसे ही पांच हजार रुपये रिश्वत दी, तभी विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। एसडीएम सदर ने बताया कि रिश्वतखोर लेखपाल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed