फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Breakup in funeral site and interlocking construction, case on former head

अंत्येष्टि स्थल व इंटरलॉकिंग निर्माण में गोलमाल, पूर्व प्रधान पर केस

Mon, 20 Jun 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Breakup in funeral site and interlocking construction, case on former head
बनी खास का अधूरा अंत्येष्टि स्थल - फोटो : KAUSHAMBI
सरसवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनीखास में अंत्येष्टि स्थल निर्माण व इंटरलॉकिंग में गड़बड़ी पूर्व प्रधान को महंगी पड़ गई। जांच में इंटरलॉकिंग में मानक की अनदेखी की पुष्टि हुई। इस पर एडीओ पंचायत ने पूर्व प्रधान के खिलाफ कौशाम्बी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शवों के अंतिम संस्कार की परेशानी को देखते हुए सरकार ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करा रही है। वर्ष 2019 में सरसवां ब्लॉक के बनीखास गांव में अंत्येष्टि स्थल, शांति भवन व इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 24.36 लाख रुपये ग्राम निधि के खाते में भेजे गए थे। धनराशि मिलने के बाद प्रधान गोमती देवी व तत्कालीन सचिव सुरेंद्र कुमार ने निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

तीन साल बीतने के बाद भी अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा इंटरलॉकिंग में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने छह माह पूर्व डीएम सुजीत कुमार से की थी। डीएम ने मामले की जांच डीपीआरओ को सौंपी थी। जिला पंचायतराज अधिकारी डॉ. बाल गोविंद श्रीवास्तव ने एडीओ पंचायत सरसवां में दो माह पहले अंत्येष्टि स्थल व इंटरलॉकिंग की जांच कराई। जांच के दौरान अंत्येष्टि स्थल का निर्माण अधूरा मिला और इंटरलॉकिंग गुणवत्ता विहीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीपीआरओ ने पूर्व प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया। लेकिन प्रधान ने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर एडीओ पंचायत ने रविवार को पूर्व प्रधान के खिलाफ कौशाम्बी थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। डीपीआरओ ने बताया कि जांच कमेटी गठित की गई है। गबन की गई धनराशि की वसूली भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed