{"_id":"64dcd82958cdd3696b030356","slug":"boy-went-to-bathe-with-friends-drowned-in-ganges-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2200-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दोस्तों संग नहाने गया बालक गंगा में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दोस्तों संग नहाने गया बालक गंगा में डूबा, मौत
Wed, 16 Aug 2023 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 16 Aug 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबने से बालक की मौत के बाद परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
दोस्तों संग नहाने गया बालक गंगा में डूबा, मौत
-कोखराज कोतवाली के सैलाबी गांव में बुधवार सुबह हुई घटना
फोटो नं- 44
संवाद न्यूज एजेंसी
कोखराज। सैलाबी गांव किनारे बुधवार सुबह नहाने गया बालक गंगा में डूब गया। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। कोखराज क्षेत्र के काकराबाद गांव का भगवानदीन मजदूरी करता है। बुधवार की सुबह उसका 10 वर्षीय बेटा दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने सैलाबी गया था। इस दौरान अचानक वह गहरे पानी में समा गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घर पहुंचे दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बदहवाा हालत में गंगा किनारे पहुंचे परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने करीब दो घंटे बाद की मशक्कत के बाद बालक का शव बाहर निकाला। बालक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।