फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Boundaries of the district will be sealed this evening

आज शाम से सील हो जाएंगी जिले की सीमाएं

Sat, 04 May 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Boundaries of the district will be sealed this evening
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनावी तैयारियों की जानकारी देते डीएम और एसपी। - फोटो : kaushambi
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी लोकसभा चुनाव कराने के लिए शनिवार की शाम से ही जिले की सारी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। इसके लिए 14 बैरियर लगाकर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। पूरे जिले को नौ जोन व 88 सेक्टर में बाटकर पुलिस और प्रशासन के अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


  जिले में छह मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने प्रशासन की ओर से की गई चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि पूरे जिले को नौ जोन और 88 सेक्टर में बाटकर प्रशासन व पुलिस के अफसरों को बतौर प्रभारी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी जिला प्रतापगढ़, फतेहपुर, चित्रकूट और प्रयागराज की सीमाओं से सटा है। चार जिलों की सीमाएं लगी होने के कारण अराजक तत्व प्रवेश कर लोकसभा चुनाव में खलल डाल सकते हैं। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर 14 बैरियर लगाकर जनपद की सारी सीमाएं सील कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की शाम पांच बजे के बाद से बैरियर पर छानबीन के बाद ही लोगों को जिले में प्रवेश करने दिया जाएगा। जल मार्ग से कोई अराजक तत्व या प्रतिबंधित पदार्थ जिले की सीमा में प्रवेश न कर सके इसके लिए गंगा-यमुना में भी नाव के जरिये निगरानी की जाएगी। 

कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के आंकड़ों पर एक नजर
कुल मतदाता    1765016 
महिला मतदाता  815565
पुरुष मतदाता    949193
मतदान केंद्र      1170
मतदेय स्थल     1937
सेक्टर            136

कुंडा में सर्वाधिक 163 थर्ड जेंडर
मंझनपुर। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में इस बार 265 थर्ड जेंडर भी मतदान करेंगे। इनमें सर्वाधिक 163 थर्ड जेंडर कुंडा विधानसभा क्षेत्र के होंगे। इसके बाद बाबागंज के 75, चायल के 14 तथा सिराथू के 13 थर्ड जेंडर अपने-अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। जबकि मंझनपुर विधानसभा में एक भी थर्ड जेंडर को मताधिकार का मौका नहीं मिलेगा। 

व्हील चेयर से वोट देने जाएंगे दिव्यांग
मंझनपुर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन वोटरों को सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है। डीईओ ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं में 12729 दिव्यांग वोटर हैं। इसमें सर्वाधिक 5671 वोटर चायल विधानसभा के शामिल हैं।

मंझनपुर में 4646 तथा सिराथू विधानसभा में सबसे कम 2412 दिव्यांग मतदान कर सकेंगे। मतदान में इन्हें कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी बूथों पर व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। आशा कार्यकर्ता और रोजगार सेवक व्हील चेयर के जरिए इन्हें बूथ तक ले जाकर मतदान कराएंगे। 


पहली बार वोट डालेंगे 7703 युवा
मंझनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में जिले के 17703 युवा पहली बार मतदान करेंगे। 18 से 19 वर्ष की आयु वाले इन युवाओं को पहली बार वोट डालने का मौका मिलेगा। सर्वाधिक 6866  फर्स्ट वोटर मंझनपुर विधानसभा में है। जबकि चायल में 5760 तथा सिराथू विधानसभा में 5077 युवा वोटर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed