फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bonfires were lit but people continued to shiver in the cold

Kaushambi News: अलाव तो जले लेकिन ठंड में ठिठुरते रहे लोग

Wed, 31 Dec 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 31 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bonfires were lit but people continued to shiver in the cold
सराय अकिल कस्बा स्थित फकीराबाद चौराहा में अलाव तापते लोग।संवाद
ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह अलाव जलाने के दावे किए गए, लेकिन कई स्थानों पर व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। मंगलवार को सैनी बस स्टेशन पर शाम तक अलाव न जलने से यात्री ठंड में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन सिराथू पर प्लेटफॉर्म के बाहर अलाव की व्यवस्था तो की गई थी, लेकिन यात्री प्रतीक्षालय में ताला बंद रहने के कारण यात्रियों को खुले प्लेटफॉर्म पर ही बैठना पड़ा।
विज्ञापन

भरवारी में ठंड बढ़ने के साथ नगर पालिका प्रशासन की ओर से हर साल की तरह इस बार भी अलाव की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र के 31 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। इनमें पीएचसी मूरतगंज, मूरतगंज तिराहा, जीरो प्वाइंट चौराहा, रोही चौराहा, परसरा चौराहा, आंबेडकर चौराहा, रेलवे स्टेशन हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर अलाव तो जला दिए गए थे, लेकिन उसमें से केवल धुंआ ही निकलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कुछ को राहत, तो कुछ लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसी तरह सरायअकिल कस्बे में भी चंद्रशेखर आजाद पार्क, चावल मंडी, मौलवीगंज, अंबेडकर नगर, बस स्टैंड, बुद्धपुरी, फकीराबाद चौराहा, पटेल चौराहा, पावर हाउस तिराहा और टॉकीज सहित कई स्थानों पर अलाव जलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जहां अभी भी व्यवस्था कमजोर है, वहां जल्द अलाव की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed