{"_id":"64837977ef540c7d5e0a04f6","slug":"boiling-tea-was-thrown-at-the-married-woman-for-not-meeting-the-demand-for-jewelry-kaushambi-news-c-3-1-151217-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जेवर की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पर फेंकी खौलती चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जेवर की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पर फेंकी खौलती चाय
Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
जेवर की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पर फेंकी खौलती चाय
- पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दहेज में ढाई तोला सोना दिए जाने की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता पर खौलती चाय फेंक कर जला दिया। इसके बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिराथू कस्बे की रहने वाली अंजू ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी प्रयागराज के अतरसुइया में अंकित के साथ हुई थी। शादी में मिले सामान से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। मायके से दो तोला सोना व पांच लाख रूपये नकदी लाने की जिद कर उसे प्रताड़ित किया जाता था। 15 दिन पहले ससुरालियों ने उस पर खौलती चाय फेंक कर जला दिया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटने के बाद घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंची अंजू ने आपबीती बताई तो परिजनों ने सैनी कोतवाली में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
।