फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of married woman found hanging police investigating

Kaushambi News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging police investigating
घटना के बाद हजियापुर गांव में गमजदा परिजन। संवाद
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव में सोमवार शाम विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हजियापुर गांव निवासी शुभम की 25 वर्षीय पत्नी नीलम का शव सोमवार शाम कच्चे मकान की धन्नी में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला।
शुभम मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। घर में ससुर जियालाल, सास और देवरानी रहते हैं। परिजनों के मुताबिक घटना के समय सभी लोग खेत गए हुए थे। शाम को लौटने पर नीलम का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने तत्काल शव को नीचे उतारकर पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि नीलम की अभी कोई संतान नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर उसका पति मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed