फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of drowned student found after 24 hours

Kaushambi News: गंगा में डूबे छात्र का 24 घंटे बाद मिला शव

Fri, 04 Aug 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 04 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Body of drowned student found after 24 hours
गंगा में डूबे छात्र का शव 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने घाट से करीब 200 मीटर दूर बरामद किया। छात्र का शव मिलने से पीड़ित परिवार में कोहराम है। चरवा कोतवाली के सैयद सरावां निवासी नागेश्वर कुमार (18) पुत्र वीरेंद्र कुमार इंटरमीडिएट का छात्र था। बुधवार की सुबह वह दोस्तों के साथ गंगा नहाने उजिहिनी घाट पर गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से अचानक वह गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह प्रयागराज से आए एसडीआरएफ के जवानों ने घंटों मशक्कत कर घाट से 200 मीटर की दूरी पर नदी में डूबे छात्र का शव बरामद किया। जवान बेटे का शव देख परिजन चीख पड़े। युवक की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed