फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bodies of a couple found on a cot; two children also dead; tragedy strikes the family.

प्रयागराज : चारपाई पर मिला दंपती का शव, दो बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 31 Aug 2026 05:46 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2026 05:46 PM IST
सार

चरवा कोतवाली क्षेत्र के पंसौर निवासी विक्रम सरोज मनौरी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह चिल्ला शहबाजी गांव के अराजी संख्या 181 स्थित पटाखा फैक्टरी के बगल में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।

विज्ञापन
Bodies of a couple found on a cot; two children also dead; tragedy strikes the family.
- फोटो : Social media

विस्तार

चरवा कोतवाली क्षेत्र के पंसौर निवासी विक्रम सरोज मनौरी रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह चिल्ला शहबाजी गांव के अराजी संख्या 181 स्थित पटाखा फैक्टरी के बगल में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। सोमवार को पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट से उनका मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। विस्फोट के बाद मलबे में परिवार दब गया। पुलिस और बचाव दल ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आरसीसी की छत को हटाया गया। छत के नीचे पड़ी चारपाई के चारों पाए टूटकर जमीन में धंस गए थे।

विज्ञापन


 बचाव कार्य के दौरान चारपाई पर लेटी विक्रम सरोज की पत्नी अंजू का शव मिला। छत गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसी चारपाई पर विक्रम का शव भी बरामद हुआ। हादसे में उनका 12 वर्षीय बेटा अंश और आठ वर्षीय बेटे नन्हा की भी मलबे में दब कर मौत हो गई। विक्रम की एक बेटी घटना के समय घर से कुछ दूरी पर सड़क पर खेल रही थी। विस्फोट के दौरान वह भी घायल हो गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस और बचाव दल मलबा हटाकर अन्य लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed