फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Blue in Kabaddi and Red House became winner in Kho-Kho

कबड्डी में ब्ल्यू और खो-खो में रेड हाउस बना विजेता

Thu, 05 Dec 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Blue in Kabaddi and Red House became winner in Kho-Kho
Blue in Kabaddi and Red House became winner in Kho-Kho - फोटो : KAUSHAMBI
कबड्डी में ब्ल्यू और खो-खो में रेड हाउस बना विजेता
विज्ञापन

नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने मशाल जलाकर किया। कबड्डी ब्वॉयज में ब्ल्यू हाउस और गर्ल्स में एलो हाउस विजेता बना। खो-खो में रेड हाउस जीता। डीआईओएस ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 50 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, रितिशा द्वितीय एवं आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में छविराज कुशवाहा प्रथम, सौरभ सोनी द्वितीय व मयंक कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। निडल थ्रेड में यश अग्रहरि प्रथम, नेहा यादव द्वितीय व तान्या मिश्रा तृतीय रहीं। बास्केट बाल में वंश कुशवाहा प्रथम, स्वास्तिक केशरवानी द्वितीय व मो अनस तृतीय रहे। कबड्डी ब्वॉयज में ब्ल्यू हाउस और गर्ल्स में एलो हाउस विजेता बना। खो-खो में रेड हाउस जीता। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक अभिजीत गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रबंधका ज्योति अभिजीत ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयुष साहू, रेहान अंसारी, रेनू केसरवानी, शिखा श्रीवास्तव, नीलू, अर्चना, प्रियंका, प्रतीक, वर्तिका, आशीष, आशुतोष, साधना, अकांक्षा, आनंदिता, मुजम्मिल, शिव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed