{"_id":"67119797beda82cde90d2854","slug":"bloody-body-of-old-farmer-found-in-the-field-suspicion-of-murder-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-117631-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: वृद्ध किसान का खेत में मिला रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: वृद्ध किसान का खेत में मिला रक्तरंजित शव, हत्या की आशंका
Fri, 18 Oct 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
मृतक पतई लाल सरोज की फाइल फोटो।
कोखराज के सकाढ़ा गांव में बृहस्पतिवार सुबह खून से लथपथ वृद्ध किसान का शव खेत में पड़ा मिला। बुधवार शाम वह फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
सकाढ़ा निवासी पतई लाल सरोज (60) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। बेटे फूलचंद्र ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार शाम भी वह खाने के बाद फसल की रखवाली करने खेत गए थे। सुबह देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
खेत जाकर देखा तो वहां मचान के नीचे वृद्ध किसान खून से लथपथ शव पड़ा था। वृद्ध के सिर से खून बह रहा था। परिवार वाले तसल्ली के लिए उन्हें लेकर मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल में देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
फूलचंद्र ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। हालांकि, अभी उसने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि सिर पर मचान की खूंटी लगने से चोट लगने की बात सामने आ रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।