{"_id":"5824c4274f1c1bc932b39d3c","slug":"blo-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी पर उतारू बीएलओ, आधी आबादी मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी पर उतारू बीएलओ, आधी आबादी मायूस
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमानी पर उतारू बीएलओ, आधी आबादी मायूस
सदर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं को बीएलओ दरकिनार कर रहे हैं। पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या बहुत कम है। करीब 40 फीसदी का अंतर है। इसके बावजूद बीएलओ ने 78 बूथों पर नए मतदाता जोड़ने के लिए एक भी फार्म नहीं भरवाया। समीक्षा में इसका खुलासा हुआ तो डीएम ने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि 25 फीसदी महिला मतदाता की संख्या बढ़ाई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कार्रवाई होगी।
सदर विधानसभा सीट में कुल मतदाता तीन लाख 79 हजार 194 है। इनमें पुरुष दो लाख 10 हजार 428 हैं और महिला मतदाता एक लाख 68 हजार 766 है। ईपी रेशियो 60.52 प्रतिशत है। लगभग पुरुष व महिला मतदाता के बीच 40 फीसदी अनुपात का अंतर है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया था कि महिला व पुरुष मतदाता के बीच का जो अंतर हैं, उसे सुधारें। सख्त हिदायत दी गई थी कि बीएलओ बाकायदा भ्रमण कर फार्म-6 भरवाएं और नए मतदाताओं को जोड़े।
डीएम के आदेश का कोई असर मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ पर नहीं दिखा। सभी बीएलओ ने इस कार्य में खूब मनमानी की। मनमानी का आलम यह था कि 78 बीएलओ ने फार्म-6 का एक भी फार्म नहीं भरवाया। इसकी जानकारी डीएम को हुई तो उनका पारा इस लापरवाही पर चढ़ गया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मातहत अधिकारियों को फटकार भी लगाई। साथ ही निर्देश दिया है कि विशेष अभियान चलाकर महिला मतदाताओं की संख्या करीब 25 फीसदी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
दो दिन की मिली मोहलत
डीएम ने मंझनपुर विधानपुर सभा क्षेत्र के 78 बूथों पर बीएलओ द्वारा की गई लापरवाही पर तगड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने दो दिन की मोहलत बीएलओ को दी है कि वह फार्म-6 भराकर 25 फीसदी से ज्यादा महिलाओं को मतदाता बनाएं। यह विशेष अभियान शुक्रवार व शनिवार को चलेगा।
78 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
बीएलओ की लापरवाही से नाराज डीएम ने विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए 78 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हैं। ये अधिकारी बूथों पर बैठकर फार्म-6 भरवाएंगे। साथ ही बीएलओ की एक-एक कार्रवाई पर नजर भी रखेंगे।
बीएलओ की भूमिका पर सवाल
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के 78 बीएलओ ने एक भी फार्म नहीं भराया, यह बात लोगों को हजम नहीं हो रही है। अंदरखाने चर्चा है कि बीएलओ ने इसके लिए कोई प्रयास ही नहीं किया, जो फार्म आए थे, न तो उनकी जांच की, न ही उनको रिसीव कर तहसील भेजा।