{"_id":"b6bc3ffeea5dc9563ebe533703952f35","slug":"blacked-four-days-in-40-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 गांवों में चार दिन से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 गांवों में चार दिन से बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
कल्यानपुर। कछुआ उपकेंद्र का इनकमिंग ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से 40 गांवों की बत्ती गुल है। इससे 20 हजार से ज्यादा की आबादी को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को है। जिनके स्कूल कड़ाके की ठंड के कारण बंद है। वहीं बिजली नहीं मिलने से वे रात में भी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आई गड़बड़ी को ठीक नहीं किया जा रहा है।
सिराथू तहसील के शहजादपुर, अंदावा, मीरापुर, ननमई, सिपाह, तरसौरा, हिसामपुर परसखी, रामपुर बढ़नावां, केसरिया, ख्वचकीमई, ननसेनी, अकबरपुर आदि 40 गांवों को बिजली की आपूर्ति कछुआ उपकेंद्र से की जाती है। इन सभी गांवों में बुधवार की शाम से बिजली की आपूर्ति ठप है। गांववालों की मानें तो उन्हें उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि इनकमिंग ट्रांसफार्मर जलने से अजुहा, टांडा और शहजादपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई है। इनकमिंग फीडर को ठीक कराया जा रहा है। शहजादपुर गांव के रहने वाले आयुष कुमार, अनिल पटेल, वीरेंद्र कुमार, सुंदरलाल, रमेश कुमार, छेदीलाल आदि ने बताया कि बुधवार की शाम से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है।
दूसरे दिन इसकी शिकायत भी एसडीओ, अवर अभियंता से की गई। इसके बाद भी अब तक इनकमिंग ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं कराया जा सका है। इससे क्षेत्र के इन गांवों में रहने वाली करीब 20 हजार की आबादी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर है। वहीं बिजली गुल रहने से नलकूप भी ठप है। इससे किसान गेंहू, आलू आदि फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी तो छात्र-छात्राओं को भुगतनी पड़ रही है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चे बिजली आपूर्ति ठप होने से घर में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसका छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी गुस्सा है। मामले में एसडीओ आरसी अनुरागी ने बताया कि ट्रांसफार्मर को ठीक कराया जा रहा है। रविवार की सुबह तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।