फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BKU Janshakti did a ruckus to stop overloading

ओवरलोडिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू जनशक्ति ने किया चक्काजाम

Tue, 19 Apr 2022 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
BKU Janshakti did a ruckus to stop overloading
नेवादा ब्लॉक के सामने अपनी मांगो को लेकर चक्काजाम करते भाकियू जनशक्ति संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : KAUSHAMBI
भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ओवरलोडिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक के सामने तिल्हापुरमोड़-सरायअकिल मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। डेढ़ घंटे तक सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर दरी बिछाकर बैठे रहे। चक्काजाम की वजह से सड़क के दोनों ओर दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार चायल मोबिन अहमद को कार्यकर्ताओं ने मांगों का ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम समाप्त किया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता बालू घाटों से वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने, दुर्घटना से बचाव के लिए नेवादा में सड़क पर ब्रेकर बनाने, तिल्हापुर ग्राम पंचायत के मजरा खभरा के लिए रास्ते का निर्माण, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अभद्रता करने की जांच, पीएचसी नेवादा में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने, गांवों में कराए गए विकास कार्यों व शौचालय निर्माण में बंदरबाट की गई धनराशि की निष्पक्ष जांच व नेवादा में सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग करते हुए मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों तरफ दो किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे तिल्हापुर चौकी इंचार्ज अवधराज यादव ने चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने सीओ चायल श्यामकांत से जिलाध्यक्ष की फोन पर बातचीत भी कराई, लेकिन कार्यकर्ता जाम समाप्त करने को राजी नहीं हुए। सूचना के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार मोबिन अहमद के समझाने पर चक्काजाम समाप्त हुआ। इस दौरान जयनारायण सिंह, खेमराज गुप्ता, राकेश सिंह, शिवचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed