{"_id":"64f38c10d70ce5cf2206d849","slug":"bjps-district-minister-surrounded-over-land-encroachment-container-vandalized-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2747-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जमीन पर कब्जे को लेकर भाजपा के जिला मंत्री को घेरा, कंटेनर में तोड़फोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जमीन पर कब्जे को लेकर भाजपा के जिला मंत्री को घेरा, कंटेनर में तोड़फोड
Sun, 03 Sep 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यालय से सटे बरइन का पुरवा गांव स्थित आर्या पब्लिक स्कूल के समीप जमीन पर कब्जे को लेकर भाजपा के जिला मंत्री को ग्रामीणों ने घेर लिया। कंटेनर पर पथराव, तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद पुलिस व राजस्व टीम के साथ एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। नापजोख कराके के दोनों पक्षों की जमीन चिह्नित कर दी गई।
निंधियावां निवासी भाजपा के जिला मंत्री जगदीश सरोज ने बरइन का पुरवा गांव स्थित आर्या पब्लिक स्कूल के समीप जमीन खरीदी है। जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। जगदीश सरोज ने जमीन पर शुक्रवार को एक कंटेनर रखवा दिया। इसे लेकर राजेंद्र कुमार व उसके परिजन नाराज हो गए। शनिवार की सुबह से ही इस मामले को लेकर गांव में चिंगारी सुलगने लगी थी। दोपहर को अचानक महिलाओं समेत ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच हंगामा करते हुए कंटेनर में ईट-पत्थर चला दिया।
हंगामा बढ़ता देख सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई। सूचना के बाद मंझनपुर कोतवाल संतोष शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस लाइन से भी फोर्स बुला ली गई। जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर आकाश सिंह, एसडीएम सिराथू सौम्य मिश्रा, सीओ सिटी अभिषेक सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। अफसरों ने अपनी मौजूदगी में राजस्वकर्मियों से पैमाइश कराकर दोनों पक्षों की जमीन चिह्नित करते हुए अलग कर दिया। शाम करीब चार बजे मामला शांत होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
भूमि का बैनामा लिया है। पैमाइश कराने के लिए खुद परेशान था। बेवजह ही लोगों ने हंगामा कर तोड़फोड़ किया। प्रशासन ने मौके पर आकर मामले का निस्तारण करा दिया है।- जगदीश सरोज, जिला मंत्री भाजपा
जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे थे। राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश करा दी गई है। दोनों पक्षों की जमीन चिह्नित कर अलग कर दी गई है। अब कोई विवाद नहीं है।-सौम्य मिश्रा, एसडीएम, सिराथू