फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP Yuva Morcha district general secretary beaten up in public, 50 lakh extortion money demanded

Kaushambi : भाजयुमो के जिला महामंत्री को सरेराह पीटा, मांगी 50 लाख की रंगदारी

Wed, 19 Mar 2025 11:34 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 11:34 AM IST
सार

कोखराज कोतवाली के गिरसा गांव स्थित सड़क किनारे बेशकीमती जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे दबंगों ने भाजयुमो के जिला महामंत्री को सरेराह पीटा। आरोप है कि उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha district general secretary beaten up in public, 50 lakh extortion money demanded
भाजयमुमो के महामंत्री की पिटाई के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कोखराज कोतवाली के गिरसा गांव स्थित सड़क किनारे बेशकीमती जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे दबंगों ने भाजयुमो के जिला महामंत्री को सरेराह पीटा। आरोप है कि उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छह नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट व हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। घटना के हफ्ते भर पहले की है।

विज्ञापन

भरवारी कस्बे के नयानगर मोहल्ला निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हर्ष केसरवानी के भाई शशांक केसरवानी ने बताया कि गिरसा गांव के समीप सड़क किनारे उनकी जमीन पर असवां निवासी समर उपाध्याय व उसके कुछ साथी जबरन कब्जा करना चाहते हैं। 11 मार्च को समर अपने साथियों के साथ तमंचे से लैस होकर आया और निर्माण कराने लगा।

विज्ञापन

जानकारी होने पर शशांक अपने भाई हर्ष केसरवानी के साथ पहुंचा। निर्माण रोकने पर विपक्षियों ने दोनों के साथ धक्का-मुक्की की। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने समझाकर 22 मार्च को भूमि विवाद सुलझाने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद विपक्षी दबंगई पर उतारू रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 15 मार्च को समर ने अपने साथी नितीश पांडेय निवासी शमशाबाद मंझनपुर, निजामपुर नौगीरा निवासी अथर्व मिश्र, भरवारी निवासी रितेश केसरवानी, मूरतगंज निवासी सलमान अहमद, सैलाबी निवासी मो. उमर व 50 अन्य साथियों के साथ मेहता रोड भरवारी में हर्ष को घेर लिया। उसे गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और जमकर पिटाई की। साथ ही जमीन पर कब्जा छोड़ने के बदले 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

इन्कार करने पर उसी जमीन पर परिवार को जिंदा दफन करने की धमकी दी।कस्बावासियों के हस्तक्षेप पर विपक्षी धमकाते हुए भाग निकले। शशांक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed