भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि 29 जुलाई से 20 फरवरी तक जिले में श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमें जातिवाद की नकारात्मक मानसिकता से बचते हुए संत रविदास की समरसता, मानवता और भक्ति की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। अभियान के तहत मंडल स्तर पर गुरु रविदास मंदिरों में समरसता दीप अभियान, सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में संयोजक प्रदीप कुमार शीलू पांडेय, सह संयोजक नितिन पासी, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज, ज्योति केसरवानी, जगदीश सरोज, राकेश पांडेय उपस्थित रहे।