{"_id":"6196a7067f02ba2a8e76c2fe","slug":"bjp-sp-congress-active-peace-in-bsp-camp-kaushambi-news-ald320765510","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, सपा, कांग्रेस सक्रिय, बसपा खेमे में शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, सपा, कांग्रेस सक्रिय, बसपा खेमे में शांति
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा और सपा पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट गई हैं, तमाम कार्यक्रम और गतिविधियां कराईं जा रही हैं। कांग्रेस और आप की सक्रियता भी दिख रही हैं, लेकिन अभी तक बसपा खेमे में खामोशी ही नजर आ रही है।
विधान सभा चुनाव का समय नजदीक आते ही राजनीतिक दलों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इस समय सबसे अधिक जोर सदस्यता बढ़ाने पर दिया जा रहा है। हर दल अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिला कर पार्टी में शामिल कर जनाधार बढ़ाने में जुटा है। इसके अलावा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोट बढ़ाने को लेकर भी राजनीतिक दलों का फोकस है।
वहीं पार्टी पदाधिकारियों का आगमन, बड़े कार्यक्रम और बैठकें भी की जा रही हैं। इन सभी हलचलों के बीच दोआबा की सियासत में 2017 से पहले करीब दो दशक तक एकछत्र राज करने वाली बसपा खामोश है। जिले में दबदबा रखने वाली पार्टी की गतिविधियां अभी जिले में दिखनी शुरू नहीं हुई हैं। हालांकि, पार्टी ने सबसे पहले जिले की तीन में से दो सीटों पर अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र से नीतू कनौजिया और चायल से पार्टी प्रत्याशी अतुल द्विवेदी ही कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। संगठनात्मक तैयारी या फिर बड़े नेताओं की चहलकदमी देखने को नहीं मिल रही है। बसपा जिलाध्यक्ष संतोष गौतम का कहना है कि पार्टी की संगठनात्मक बैठकें लगातार चल रही हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण में बीएलए भी लगाए गए हैं। जल्द ही बड़े कार्यक्रम और बैठकें भी शुरू की जाएंगी।