फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bjp raily kaushambi news

युवा सम्मेलन में नेताओं ने दिखाई ताकत

Tue, 20 Dec 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 20 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
bjp raily kaushambi news
other
 भारतीय जनता पार्टी का युवा सम्मेलन सोमवार को जनपद मुख्यालय के मंडी समिति में आयोजित किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विधान सभा के टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने 18 परियोजनाओं को लोकार्पण करते हुए कहा कि जल्द ही जनपद को केन्द्रीय विद्यायल की सौगात मिलेगी। साथ ही प्रदेश की सपा सरकार व बसपा की पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार व गरीबों के शोषण का आरोप लगाया। उधर अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि अनुसूचित बाहुल्य इस जनपद के मतदाताओं का सिर्फ शोषण किया गया है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भरवारी संजय गुप्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


साथ ही सुभाष केसरवानी, ब्लॉक प्रमुख सिराथू जीतेन्द्र सोनकर, अभिषेक तिवारी, कमलेश त्रिपाठी, संगीता सरोज, राजदेव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाल बहादुर, पुष्पा देवी, प्रतिभा कुशवाहा, नितिन पासी, उदयन सिंह आदि लोगों ने अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अद्वया प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed