{"_id":"623c866888f07a0b9821f9e3","slug":"bjp-mp-vinod-sonkar-taking-suggestions-through-social-media-on-issues-to-be-raised-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: भाजपा सांसद विनोद सोनकर संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर सोशल मीडिया पर ले रहे सुझाव, की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: भाजपा सांसद विनोद सोनकर संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों पर सोशल मीडिया पर ले रहे सुझाव, की ये अपील
Thu, 24 Mar 2022 08:30 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 24 Mar 2022 08:30 PM IST
सार
गुरुवार को सांसद ने कू करते हुए कहा कि 24 मार्च को सदन की कार्यवाही में उपस्थित रहूंगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि यदि देश और समाज के हित में आपका कोई प्रश्न है, जिसे सदन में उठाया जाना चाहिए, तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं।
विज्ञापन
सांसद विनोद सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के सांसद (एमपी) विनोद सोनकर लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का शानदार इस्तेमाल कर रहे हैं। संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में सांसद लोगों से सुझाव लेने के लिए 'कू' पर पोस्ट कर रहे हैं।
उन्होंने गुरुवार को कू करते हुए कहा, "24 मार्च को सदन की कार्यवाही में उपस्थित रहूंगा। मैं अपने सभी मित्रों से अनुरोध करता हूं कि यदि देश और समाज के हित में आपका कोई प्रश्न है, जिसे सदन में उठाया जाना चाहिए, तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं।"
उनकी इस पहल को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, और जमीनी स्तर पर आम लोगों की समस्याओं और मुद्दों को प्रखरता से लेने के लिए उनकी सराहना की जा रही है। उन्होंने बुधवार को कू करते हुए कहा था, "दोस्तों, मैं सदन में लगातार आपके सवाल उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा एकमात्र उद्देश्य आपके जीवन को बेहतर बनाना और अपने निर्वाचन क्षेत्र कौशांबी को प्रगति के पथ पर चलाना है।"
विज्ञापन
वे केवल सुझाव मांग ही नहीं रहे हैं, बल्कि संसद में सवाल उठा भी रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे संसद में मनौरी रेलवे स्टेशन पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर बात कर रहे हैं।
उन्होंने एक अन्य पोस्ट करते हुए कहा, "मैं अपने संसदीय क्षेत्र कौशांबी को सुविधाओं से भरपूर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। व्यापारी बंधु लंबे समय से चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन को मनौरी रेलवे स्टेशन पर रोकने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में आम जनता और व्यापारी भाइयों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए चौरी-चौरा एक्सप्रेस ट्रेन को रोकने के संबंध में सदन में मांग रखी है।"
सोनकर अपने साथी सांसदों के लिए एक मिसाल कायम कर रहे हैं कि कैसे उन लोगों के सच्चे प्रतिनिधि बनें, जिन्होंने उन्हें वोट दिया है। सोशल मीडिया राजनीतिक नेताओं के लिए आम जनता से सीधा संपर्क स्थापित करने का सबसे बेहतरीन मंच है।