{"_id":"5ce44b4bbdec22074d53c3c4","slug":"bjp-mla-son-brutually-beaten-by-dhaba-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के बेटे को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के बेटे को बेरहमी से पीटा
Thu, 23 May 2019 06:51 PM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 May 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
भाजपा विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल के बेटे की सोमवार रात कोखराज स्थित एक ढाबे पर जमकर पिटाई की गई। उधर, ढाबा मालिक ने भी विधायक पुत्र पर खुद को पीटने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिराथू के भाजपा विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल के बेटे मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार रात उसके साथी रिंकू व जीवन को दिल्ली जाना था। साथियों को छोड़ने वह प्रयागराज गए थे। लौटते वक्त कोखराज स्थित एक ढाबे पर कार खड़ी करके कोल्ड्रिंक पीने लगा। तभी संगीत बजाने को लेकर ढाबा मालिक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई व करीब 20 अन्य लोगों के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। इसके बाद विधायक पुत्र ने पुलिस को तहरीर दिया। वहीं, दूसरी ओर ढाबा मालिक विवेक जायसवाल का आरोप है विधायक पुत्र कार में तेज गाना बजा रहा था। मना करने पर अपशब्द कहने लगे। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन