फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP Mahila Morcha protests against opposition on Nari Shakti Vandan Act

Kaushambi News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 15 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha protests against opposition on Nari Shakti Vandan Act
मंझनपुर मुख्यालय में विपक्ष के ​खिलाफ प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं। स्रोत: कार्
विधानसभा मंझनपुर के ब्लॉक परिसर में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता और सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा न केवल अशोभनीय है, बल्कि यह उनकी पार्टी की राजनीतिक संस्कृति और मानसिकता को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है, व्यक्तिगत कटुता का नहीं। लोकतंत्र में तर्क, नीति और शालीनता के साथ बहस होनी चाहिए, न कि अपमान और अभद्रता के साथ। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, जिला उपाध्यक्ष विनीता गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी, जिला मंत्री अर्चना चौरसिया, फूलमती सरोज, मंडल अध्यक्ष सुषमा साहू समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed