फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP Kisan Morcha took out tractor rally, counted the works of the government

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, गिनाए सरकार के काम

Fri, 26 Nov 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha took out tractor rally, counted the works of the government
BJP Kisan Morcha took out tractor rally, counted the works of the government - फोटो : KAUSHAMBI
। बृहस्पतिवार को भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने डायट मैदान से ट्रैक्टर रैली निकाली। किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली डायट मैदान से मंझनपुर चौराहा, ओसा चौराहा और समदा होते हुए पुन: डायट मैदान पहुंची। जहां लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. विजय यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली निकाल रहा है। पिछले 15 दिन से सभी जिलों में ट्रैैक्टर रैली की तैयारी की गई थी। अलग-अलग जनपदों में इसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा से हर वर्ग जुड़ रहा है। किसान भी भाजपा के साथ हैं और अब विपक्ष के पास में कोई मुद्दा नहीं बचा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की आय बढ़ाने के साथ उन्नत खेती के लिए योजनाएं संचालित जा रही हैं। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जनता का आशीर्वाद भाजपा सरकार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इस दौरान चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, जितेंद्र मिश्रा, अशोक गोस्वामी, अंशुल केशरवानी, रविशंकर कसेरा, द्रोण तिवारी, सचिन केसरवानी, अखिलेश मिश्रा, दुर्गेश त्रिपाठी, योगेश यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रकाश पाल, सोशल मीडिया प्रभारी रज्जन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed