{"_id":"5e2205c98ebc3e4b303c8840","slug":"bjp-government-spreading-unrest-in-the-country-munkad-kaushambi-news-ald266013578","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अशांति फैला रही भाजपा सरकार: मुनकाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अशांति फैला रही भाजपा सरकार: मुनकाद
विज्ञापन
BJP government spreading unrest in the country: Munkad
- फोटो : KAUSHAMBI
देश में अशांति फैला रही भाजपा सरकार: मुनकाद
ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बसपा की मंडलस्तरीय बैठक
मंझनपुर। भाजपा सरकार देश में अशांति फैला रही है। मोदी-योगी के शासन से समाज का कोई भी वर्ग खुश नहीं है। किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र सभी खून के आंसू रो रहे हैं। ये बातें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने शुक्रवार को ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में मंडलस्तरीय बैठक में कहीं।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लाकर केन्द्र सरकार ने देश की एकता-अखंडता पर प्रहार किया है। ऐसे कानून सिर्फ वोट की राजनीति के लिए बनाए और बिगाड़े जाते हैं। उन्होंने कहाकि प्रदेश का किसान अन्ना मवेशियों के आतंक से आजिज आ चुका है। अन्नदाता कड़कड़ाती ठंड खुले आसमान के नीचे खेत में काटने को मजबूर हैं। युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। व्यापारियों के साथ दिनदहाड़े आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। केन्द्र के साथ प्रदेश की सरकार भी सभी मोर्चे पर विफल है। इस सरकार में विकास करने के बजाए गलत नीतियों को छिपाने के लिए जनता का ध्यान भर भटकाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आमिर नफीस काजी ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा, पूर्व विधान दल के नेता गया प्रसाद दिनकर, सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम, संदीप कुशवाहा, महताब आलम, गीरिश पासी, हरी लाल बौद्ध, अंबर भाई, राजेश कुशवाहा, संतोष गौतम, मैदान सिंह पटेल, समय लाल सरोज, शैलेन्द्र गौतम, आरडी सरोज, मास्टर मंसूर, नियाज अहमद, मो. अवैश, दशरथ लाल, चंद्रबली चौधरी, बंशीलाल चौधरी, नन्हें पासी, शिवचंद्र सरोज, दिलीप चौधरी, डीपी मौर्या, घनश्याम गौतम, मोहम्मद सुफियान आदि मौजूद रहे।