फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bjp government

भाजपा सरकार पूंजीपतियों के साथ: मुरारी लाल

Tue, 18 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 18 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सदर विधानसभा क्षेत्र के दीवर कोतारी में सोमवार को राहुल गांधी की संदेश यात्रा पहुंची। यात्रा कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजस्थान के पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीना लेकर पहुंचे थे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही किसानों की भलाई है। भाजपा पूंजीपति व उद्योगपतियों के लिए योजनाएं बनाती है और उन्हीं के लिए काम करती है। कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा दलितों के उत्थान के बारे में सोचा है। जितने भी कार्य हुए हैं, वह कांग्रेस सरकार में ही हुए हैं।
विज्ञापन


लोगों से अपील कहा कि पेट्रोल, डीजल की दाम में बढ़ोत्तरी कर सरकार अपनी जेब भर रही है। जनता से खुद को जोड़ते हुए बताया कि वह भी राजस्थान सरकार में दलित मंत्री के रूप में रह चुके हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि कांग्रेस ने जो अभियान चलाया है वह साकार रूप ले रहा है। गरीब व किसान अपने मांग पत्र भरने लगे हैं। इस मौके पर जोनल प्रभारी रमेश अग्रहरि, जगदीश केशरवानी, मिसबाहुल ऐन, जुबैर अहमद, लालचंद्र कुशवाहा, रामनरेश पासी, लालती देवी, बीना रानी सरोज, अधिवक्ता कौशलेंद्र द्विवेदी, श्याममूर्ति त्रिपाठी, राजेंद्र त्रिपाठी, डा. मुमताज सिद्दीकी, रामप्रकाश आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed