{"_id":"75f4796150f0ae3463eb106d3057c504","slug":"bjp-extended-membership-goal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने बढ़ाया सदस्यता का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने बढ़ाया सदस्यता का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कौशाम्बी में अब भाजपा डेढ़ लाख लोगों को पार्टी से जोड़ेगी। बृहस्पतिवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आए काशी क्षेत्र के अभियान प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने यह फरमान यहां के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिया।
कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने से ही पार्टी का लक्ष्य पूरा होगा।
बता दें कि भाजपा इस समय पूरे देश में खुद को और मजबूत बनाने की कवायद में जुटी है। इसके लिए देशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। कौशाम्बी में भी एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इधर, बृहस्पतिवार को काशी क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने आकर इसकी समीक्षा की।
मूरतगंज स्थित चिरौंजीलाल गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी रमेश पासी ने बताया कि अब तक 19 हजार नए सदस्य जिले मे बनाए गए हैं। साथ ही रोजाना यह अभियान चलने की जानकारी उन्हें दी। समीक्षा के बाद काशी क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रभारी ने कहाकि कौशाम्बी में 31 दिसंबर तक डेढ़ लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करना होगा।
विज्ञापन
तभी जिले में भाजपा सबसे ताकतवर बन सकेगी। उन्होंने जिले के सदस्यता प्रभारी के साथ ही जिलाध्यक्ष, भाजयुमो और महिला मोर्चा के अध्यक्ष को भी सदस्यता अभियान में तेजी लाने, गांव-गांव शिविर आयोजित करने को कहा। कहा कि सदस्यता अभियान का यह लक्ष्य पार्टी के प्रत्येक सदस्य और पदाधिकारी को 31 दिसंबर से पहले पूरा करने का संकल्प लेना होगा।