फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP candidate Vinod Sonkar filled the nomination in the presence of Deputy CM Keshav Maurya.

Kaushambi News: डिप्टी सीएम केशव मौर्य की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने भरा पर्चा

Thu, 02 May 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 02 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Vinod Sonkar filled the nomination in the presence of Deputy CM Keshav Maurya.
मंझनपुर ओसा रोड में आयोजित नामांकन सभा में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र से बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में निवर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने पर्चा भरा। भाजपा प्रत्याशी ने चार सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में डिप्टी सीएम के आगमन की सूचना पर प्रशासन सुबह से ही चौकन्ना रहा। सभा स्थल से कलक्ट्रेट तक पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। डायट गेट से लेकर कलक्ट्रेट तक बैरिकेडिंग की गई थी। कलक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशी के अतिरिक्त किसी को भी नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की गाड़ी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर समर्थकों संग कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मुहूर्त के अनुसार 12 बजकर 20 मिनट पर विनोद सोनकर ने नामांकन किया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय के समक्ष चार सेट में अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सेट में प्रस्तावक भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या, दूसरे में भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, तीसरे में प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व चौथे सेट में अपना दल के प्रदेश महासचिव जवाहर लाल सिंह पटेल प्रस्तावक रहे। भाजपा प्रत्याशी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नालाल ने भी अपने दस प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

मंझनपुर ओसा रोड में आयोजित नामांकन सभा में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।       संवाद

मंझनपुर ओसा रोड में आयोजित नामांकन सभा में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

मंझनपुर ओसा रोड में आयोजित नामांकन सभा में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।       संवाद

मंझनपुर ओसा रोड में आयोजित नामांकन सभा में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed