फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bjp candidate can fell in problem

मुसीबत में फंस सकते हैं भाजपा प्रत्याशी

Sun, 21 Apr 2019 01:07 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। शुक्रवार को देवीगंज में नुक्कड़ सभा के दौरान विरोध करने वाले प्रधान और कोटेदारों को धमकी देना भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान सांसद विनोद सोनकर के लिए मुसीबत बन सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल धमकी भरे वीडियो को जिला निर्वाचन विभाग ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सांसद प्रत्याशी विनोद सोनकर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसमें धमकी दिए जाने सम्बंधी बात सामने आ रही है। मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में आरोप सही मिले तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने सांसद के बयान को लेकर निर्वाचन विभाग से शिकायत की है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्हें किसी प्रत्याशी की तरफ से लिखित में शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल वह सोशल मीडिया की खबर को संज्ञान में लेकर जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed