{"_id":"66657fdb85952bbed004be77","slug":"bike-riding-youth-dies-teenager-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, किशोर घायल
Sun, 09 Jun 2024 03:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:41 PM IST
सार
कौशांबी इलाके के गोपसहसा गांव निवासी गनेश प्रसाद मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम उनका बेटा देवेंद्र कुमार (26) अपने ममेरे भाई पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव के मंदीप कुमार (15) को बाइक पर बैठाकर अपनी बहिन के यहां तिल्हापुर गांव जा रहा था।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरायअकिल कोतवाली के उस्मानपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर युवक व किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। लेकिन वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि किशोर को गंभीर हालत में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कौशांबी इलाके के गोपसहसा गांव निवासी गनेश प्रसाद मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम उनका बेटा देवेंद्र कुमार (26) अपने ममेरे भाई पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव के मंदीप कुमार (15) को बाइक पर बैठाकर अपनी बहिन के यहां तिल्हापुर गांव जा रहा था। रात नौ बजे के करीब जैसे ही दोनों सरायअकिल के उस्मानपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के समीप पहुंचे पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
हादसे में बाइक समेत दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को सूचित करने के बाद एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। लेकिन वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि मंदीप को अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। जैसे ही घरवालों को दुर्घटना में देवेन्द्र के मौत होने की खबर मिली उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन