{"_id":"613a543d8ebc3e213820e75a","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-uncontrollable-pickup-kaushambi-news-ald315381619","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 10 Sep 2021 05:53 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:53 PM IST
सार
कड़ा धाम कोतवाली के कोरियों गांव निवासी करन पाल का 18 वर्षीय बेटा गुड्डू बृहस्पतिवार की शाम किसी काम से कहीं जा रहा था। गांव से बाहर छगलिया के पास पहुंचते ही प्रतापगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to uncontrollable pickup
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
कोतवाली के छगलिया गांव के समीप बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कड़ा धाम कोतवाली के कोरियों गांव निवासी करन पाल का 18 वर्षीय बेटा गुड्डू बृहस्पतिवार की शाम किसी काम से कहीं जा रहा था। गांव से बाहर छगलिया के पास पहुंचते ही प्रतापगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। आननफानन युवक को उठाकर सड़क किनारे किया गया। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंचती कि इससे पहले गुड्डू की सांसें थम गईं। उधर, घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मौत की मनहूस खबर मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पिकअप को कब्जे में ले लिया है। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Bike riding youth dies due to uncontrollable pickup- फोटो : KAUSHAMBI