फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle

Kaushambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle
कड़ाधाम कोतवाली के निजाम मई मोड़ के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के दौलतपुर कसार निवासी रामसेव किसानी करते हैं। उनका बेटा नीरज (22) मुंबई में रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह सऊदी अरब जाने के लिए घर आया था। पिता रामसेवक ने बताया कि मंगलवार शाम नीरज किसी काम से देवीगंज बाजार गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे घर वापस लौटते समय निजाम मई मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी कड़ा ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed